कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जा रहा है मोहर्रम!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है। गोंदापुर सहित अन्य मुस्लिम मुहल्लों में इस्लाम धर्मावलंबियों ने आज सुबह इमामबाड़ा के पास पहुंच नियाज फातिया करा अमन चैन की दुआ मांगी। मोहम्मद जमालुद्दीन ने बताया कि मुहर्रम महीने की 10वीं तारीख को कर्बला की जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम की रक्षा के लिए खुद को कुर्बान कर दिया था। उन्हीं के याद में मुहर्रम मनाया जाता है। मोहर्रम की दसवीं तारीख को मातम मनाते हैं। यह मातम हजरत इमाम हुसैन की शहादत के गम में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मुहर्रम हमलोग मना रहे हैं। कोरोना के कारण जिला प्रशासन द्वारा जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसका हम लोग अक्षरसः पालन कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment