अरविंद कुमार

मोतिहारी । घोड़ासहन थाना क्षेत्र के चम्पापुर और विजय गाँव के बीच वेखौफ अज्ञात अपरघियों ने मोतिहारी जिला के लोकसा गाँव निवासी योगेंद्र चौधरी के पुत्र विरेन्द्र चौघरी के सिर मे गोली मारकर मौत के घाट उतार पैदल भाग निकला । मृतक कि पहचान पाँकेट मे रखे आघार काड से हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार लगभग 8 बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आये और एक ने सिर मे गोली मार दी, जिसके कारण घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर घोड़ासहन थाना की पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे लेकर घटना की जाँच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र मे दहशत दहशत फैल गई हैं।




