अरविंद कुमार

मोतीहारी में पत्रकारों के हितों की रक्षा व उनकी परेशानियों को देखते हुए ईस्ट चंपारण लायंस क्लब मोतिहारी ने आज पत्रकार भवन को एक वाटर प्यूरिफायर विद आर ओ मशीन व एक इलेक्ट्रिक टी पोर्ट भेंट किया । जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पहल पर ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने ये भेंट जिले के पत्रकारों के लिए दी है ।ताकि जिले भर से आये पत्रकार मित्रो को शुद्ध पेयजल व चाय उपलब्ध हो सके ।जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष अभिषेक नारायण व पूर्व अध्यक्ष सुधांशु रंजन ने बताया कि मीडिया के साथियों ने पत्रकार भवन में हो रही परेशानियों की चर्चा क्लब के सदस्यों से की थी, जिसके बाद सर्वसम्मति से क्लब में ये निर्णय हुआ कि पहले क़िस्त में पत्रकार भवन में आर ओ व टी पोर्ट उपलब्ध कराया जाय ,,ओर आज इसे जिले के मीडिया के सदस्य सचिन पांडेय ,,ब्रजेश झा ,, अंशु श्रीवास्तव ,,अमित कुमार ,,,अरविंद कुमार रंजीत कुमार व पंकज कुमार की उपस्तिति में सुपुर्द किया गया ।मौके पर क्लब के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ,,पूर्व अध्यक्ष सुधांशु रंजन ,,सुजीत कुमार सिंह ,,चंदन कुमार ,,रामप्रकाश सिन्हा ,अशोक जायसवाल ,, अमरनाथ साहू ,,राजू सहारा ,सहित कई लोग उपष्टित थे ।
लायंस क्लब के पुनीत व सराहनीय कार्य हेतु मीडिया के सदस्यों ने धन्यबाद व आभार ब्यक्त किया।




