बिहार ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्रीय पर्यटन सह संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया.
बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार हर सत्र पर काम कर रही है. इसी के तहत आज राजधानी पटना में आज ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय पर्यटन सह संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया.
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था 8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है. जबकि, टूरिज्म के ग्रोथ की संभावना 14 प्रतिशत के आसपास माना जा रहा है. हमारा टूरिज्म सेक्टर 248 मिलियन डॉलर का है. ये 2029 तक 500 बिलियन डॉलर के पास होगा. उन्होंने दावा किया कि जिस हिसाब से देश का इंफ्रा बढ़ रहा है. टूरिज्म सेक्टर की ग्रोथ भारत में 24 प्रतिशत से ज्यादा होती.
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया था कि इसमें 15 राज्यों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया है. बिहार के साथ पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गोवा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल राज्य के पर्यटन विभाग अपने स्टॉल लगाये हैं. इसके साथ ही, नेपाल और भूटान के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में टूर ऑपरेटरों और ट्रेवल एजेंटों की भी शामिल हुए हैं.

बाइटः गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय पर्यटन सह संस्कृति मंत्री
बाइटः सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री, हिमाचल प्रदेश

Join us on:

Leave a Comment