रिपोर्ट- अमित कुमार!
जदयू के प्रवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत ।
जेडीयू मुख्य प्रवक्ता एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता ने इनकम घोटाला किया है ।
उससे संबंधित 700 पेज का दस्तावेज हमने बिहार चुनाव आयोग को समर्पित किया है।
चुनावी हलफनामा में वास्तविक तथ्यों का खुलासा न करना अनुचित प्रभाव और भ्रष्ट आचरण के परिणाम के बराबर होगा।
तेजस्वी ने इनकम घोटाला एवं सैलरी घोटाला किया है ।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की संवैधानिक संस्था इसका संज्ञान लेकर इस संबंध में तक्षणिक कार्रवाई करें।




