निभाष मोदी, भागलपुर!

भारत सरकार में पर्यावरण मंत्री एवं खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अश्वनी चौबे अपने शहर भागलपुर पहुंचे। नौगछिया इलाके में बाढ़ से पीड़ित लोगों के राहत शिविर में जाकर सरकार की व्यवस्था को देखा। उसके बाद भागलपुर के सुंदर वन का मुआयना किया। राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री रहे श्री अश्वनी चौबे ने स्वीकार किया कि उनका भागलपुर इको टूरिज्म का हब है। गांगेय डॉल्फिन जो राष्ट्रीय जल जीव है, उसकी बहुलता भागलपुर में है। विलुप्त होती गरुड़ की संख्या भागलपुर में बढ़ रही है। प्रवासी पंछियों का बसेरा जगतपुर का झील है। ये सारी उपलब्धि मंत्री के लिये अजूबा जैसा था। भागलपुर के होते हुए भी अनजान थे, मंत्री जी ने खुद स्वीकारा। लेकिन अब जब पर्यवारण मंत्री है तो गरुड़ दर्शन के बाद सबकुछ अच्छा होने की बात की।




