उफनती गंगा के कारण रेलमार्ग बाधित, कई ट्रेनें हुई रद्द!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी, भागलपुर!

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति और गंभीर होती चली जा रही है! बताते चलें कि सड़क मार्ग व रेल मार्ग पूर्णरूपेण बाधित हो गया है! लगभग 150 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी फैल जाने के कारण शहर के कई मोहल्ले में पानी घुस गया है ,बाढ़ के चलते सड़क और रेलवे से भागलपुर का सीधा संपर्क हर जगह से कट गया है! जलस्तर में लगातार तेजी से वृद्धि होने से रेल मार्ग कई जगह बाधित हो गई है, कई जगह रेलवे पटरी पर गंगा का पानी आ गया है जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेन के रद्द होने के चलते स्टेशन खाली-खाली दिखता है। बरियारपुर रतनपुर के बीच रेल पुल पर पानी का दबाव काफ़ी बढ़ गया है ,रेलवे के जलस्तर पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग टीम को पुल के पास तैनात किया गया है! बताते चलें कि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है! कई ट्रेन अभी रद्द है जिससे आम जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है !बाढ़ के चलते सड़क और रेलवे से भागलपुर का सीधा संपर्क कट गया ,जलस्तर में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। मुख्य मार्ग बाधित होने के बाद ट्रेनों का वैकल्पिक मार्ग भागलपुर बांका जसीडीह होकर चलाया जा रहा है, फिर भी भागलपुर स्टेशन खाली दिख रहा है, ट्रेन खाली जाते दिख रही है! इसका मुख्य कारण हर गांव में पानी का आ जाना है !बताते चलें कि विक्रमशिला एक्सप्रेस भी उसी रूट से चल रही है जो भागलपुर बांका जसीडीह क्यूल के रास्ते कई ट्रेनें चल रही थी ! भागलपुर से दानापुर के लिए रवाना होने वाली भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जमालपुर से रवाना की जा रही है ,बाढ़ इस कदर बरपा है कि लोग स्टेशन तो दूर अपने गांव में भी असुरक्षित है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें