कब्रिस्तान की जमीन पर बालिका आवासीय विद्यालय के निर्माण पर बवाल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के महिला पुरुषों ने स्थल पर पहुंच किया विरोध

मधुबनी जिला के लौकही नरहिया सखुआ गांव स्थित कब्रिस्तान के जमीन पर जिला प्रशासन द्वारा बालिका आवासीय विद्यालय के निर्माण की खबर सुनते ही सैकड़ों की संख्या मे महिला एवं पुरुष कब्रिस्तान के पास जुट कर इस कार्य का पुरजोर विरोध किया…नरहिया बाजार, भगवानपुर, चतरापट्टी, सखुआ गांव सहित फुलपरास अनुमंडल स्तर पर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग कब्रिस्तान पर सरकारी भवन निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए झमाझम बारिश में पहूंच कर वहां डटे हुए थे…मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की मौजूदगी देखी गई…ग्रामीणों की माने तो कब्रिस्तान के जमीन पर ठिकेदार के द्वारा पुलिस कर्मियों के सहयोग के बल पर बालिका आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य के लिए जमीन को घेरा बंदी के लिए सीमांकन कार्य किया जा रहा था…उसी सीमांकन कार्य को रोकने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी…ग्रामीणों का कहना था कि सखुआ गांव स्थित कब्रिस्तान पर कई वर्षों से हमारे पूर्वजों के शव को दफनाया जाता रहा है और वर्तमान मे भी मुस्लिम समुदाय के द्वारा शव को इसी कब्रिस्तान पर दफनाया जा रहा हैं…अगर सरकार भवन निर्माण कार्य पर अविलंब रोक नहीं लगाती है़ तो हम लोग इसी कब्रिस्तान पर अपनी जान दे देंगे, लेकिन किसी भी सूरत मे बालिका आवासीय विधालय नहीं बनने देंगे।

Join us on:

Leave a Comment