त्योहारों में विद्युत मानवबलों का तीन माह से भुगतान बाधित, संकट में 56 परिवार!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट!


त्योहारों में विद्युत मानवबलों का तीन माह से भुगतान बाधित,
बक्सर में बिजली कंपनी के मानव बलों का मानदेय भुगतान तीन माह से रुका हुआ है। प्रतिनिधि मो. असलम ने आवेदन देकर तत्काल भुगतान की मांग की है। संवेदक के निधन के बाद से भुगतान नहीं हुआ है। 56 मानव बल आर्थिक संकट में
बक्सर, बिजली कंपनी में कार्यरत मानव बलों का मानदेय भुगतान तीन माह से लंबित है। इसे लेकर मानव बल के प्रतिनिधि मो.असलम इराकी ने कर्मियों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन कार्यपालक अभियंता को देकर अविलंब मानवबलों के मानदेय भुगतान की मांग की है। आवेदन में मो. असलम ने लिखा है कि संवेदक राजेन्द्र प्रसाद का निधन होने के बाद मानवबलों का पेमेंट नहीं हो रहा है। इसकी सूचना कार्यालय और हेडक्वार्टर को भी दिया गया है। लेकिन, अब तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते 56 मानव बल आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। आलम यह है कि दशहरा जैसे पर्व के मौके पर भी मानव बल फाकाकशीं करने को विवश रहेंगे। मानवबलों ने आगामी 16 अक्टूबर को डिवीजन कार्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसकी सारी जिम्मेवारी एसबीपीडीसीएल कंपनी और बिजली कंपनी की होगी।
बाईट- असलम इराकी मानव दल संगठन अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment