रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
सशस्त्र सीमा बल की 48वीं वाहिनी द्वारा किया गया 02(दो) घंटे का श्रमदान
मधुबनी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाये जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के पर्यवेक्षण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दिवस के अवसर पर 02 अक्टूबर 2024 को सुबह के 07 बजे से 09 बजे तक संतोष कुमार निमोरिया, उप कमांडेंट एवं संबंधित समवाय कमांडरों के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता के लिए 02 (दो) घंटों का श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये कार्यक्रम मधवापुर बाज़ार से नो मेन्स लैंड तक साफ सफाई। देवी भगवती मंदिर परिसर उच्चैठ बेनीपट्टी मे साफ सफाई। दिगीया टोल गांव एवं शहीद सिकंदर यादव सरोवर के आसपास सफाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमगाँव हरलाखी में साफ सफाई। दुबही बाज़ार जानकीनगर व आस पास के इलाकों की साफ सफाई। सीमा चौकी कमला के जवानो द्वारा अनुमंडल अस्पताल जयनगर तथा इसके आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई। जयनगर के पास 02 किलोमीटर नेपाली रेलवे ट्रैक एवं आसपास की सफाई किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम में एस ० अल ० मीना स्टेशन मास्टर, राजेश होंबल वरिष्ठ प्रोजेक्ट मैनेजर , नेपाली रेलवे स्टेशन जयनगर, राजकीय रेलवे पुलिस के कार्मिक एवं स्थानीय नागरिक व सशस्त्र सीमा बल के कार्मिको ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के दोरान गोविंद सिंह भण्डारी कमांडेंट ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसे रोजमर्रा की दिनचर्या में अपनाना अति आवश्यक है।




