पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जंक्शन पर लगा प्रदर्शनी एवं स्टॉल!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

आत्मनिर्भर भारत के बैनर तले बिहार के 5 स्टेशनों पर लगा प्रदर्शनी व बिक्री स्टॉल!

दरभंगा। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार के 5 रेलवे स्टेशनों पर हस्तशिल्प, खादी एवं हस्तकरघा उत्पाद की अस्थायी प्रदर्शनी बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरे देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत देश के कुल 75 रेलवे स्टेशनों पर आत्मनिर्भर भारत के बैनर तले अस्थायी प्रदर्शनी सह बिक्री स्टॉल लगाने का निर्णय लिया गया। इस महोत्सव पर बिहार के हस्तशिल्प, खादी एवं हस्तकरघा यानी सभी पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। वही इसके बिक्री से रोजगार का भी सृजन होगा और स्थानीय स्तर ओर रोजगार बढ़ेगा।

दरभंगा स्टेशन के मुख्य द्वार पर ही प्रदर्शनी बिक्री स्टॉल लगाए है जो 22 तारीख तक लगा रहेगा। स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों की नजर पड़ती है। वही बिक्री केंद्र पर मौजूद कर्मी ने बताया कि सबसे ज्यादा लोग मिथिला से बने पेंटिंग के सामान के साथ मिथिला पेंटिक से बने मास्क ले रहे है वही लोगो का रिस्पॉन्स बहुत अच्छा है। इधर यात्रियों की मांग है कि ऐसे स्टॉल को स्थायी तौर पर रहने दिया जाय।

Join us on:

Leave a Comment