रिपोर्ट- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
– बेगूसराय मे निगरानी की बड़ी कारवाई सामने आई है जहाँ चार हजार रिश्वत लेते एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है।क्लर्क की गिरफ्तार से मौके पर हरकंप मच गया। बताया जा रहा है की सदर अंचल मे पदस्थपित क्लर्क सोनु कुमार द्वारा यह राशि पानी मे डुबने से मरे एक लड़की के परिजनों से सरकार से मिलने वाली मुआवाजा के चार लाख रुपया को रिलीज करने के बदले मे ली जा रही थी। जिसकी सुचना निगरानी को दी गई जिसके बाद निगरानी नें चार हजार रूपया रिश्वत लेते क्लर्क सोनू कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध मे निगरानी के डीएसपी राम बाबू प्रसाद नें बताया है की सदर प्रखंड के चाँदपुरा गावं के रहने वाले दौलती देवी की बेटी रानी कुमारी की मौत डुबने से हो गई थी। घटना के बाद सरकार से मिलने वाली चार लाख की मुआवाजा की राशि का फाइल बढ़ाने के बदले सोनू कुमार द्वारा पांच हजार रुपया की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत निगरानी बिभाग के sp की कई। जिसका सत्यापन तीस जुलाई को कराई गई। मामला को सत्य पाए जाने पर एफ आई आर दर्ज कर आज सोनू कुमार को उनके ही कार्यालय कक्ष से रिश्वत के चार हजार रुपया लेते गिरफ्तार किया गया।



