पर्यटन नगरी की खूबसूरत वादियों में सेल्फी विद तिरंगा कार्यक्रम का किया गया आयोजन!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा। पर्यटन नगरी राजगीर के वैभारगिरी पर्वत की खबसूरत वादियों में सेल्फी विद तिरँगा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के आयोजक श्याम किशोर भारती ने कहा कि सेल्फी विद तिरँगा के माध्यम से भारत पर्व स्वतंत्रता दिवस पर सभी परिवारों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया जाता है ताकि सभी परिवार एक साथ देश के सबसे बड़े पर्व के महत्व को समझ सके।
श्री भारती ने कहा कि वैभारगिरी पर्वत पर सौ फीट ऊंची तिरँगा ध्वज का अधिष्ठापन ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। यदि सरकार वैभारगिरी पर्वत की चोटी पर तिंरगा ध्वज लगाती है तो यह पर्यटको को काफी आकर्षित करेगा साथ ही राजगीर के 15 किलोमीटर दूरी से ही यह तिंरगा राजगीर को और ज्यादा खूबसूरत बनाएगा। उन्होंने सरकार से प्रभास गिरी पर्वत पर 500 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज लगाने की भी मांग की।
तिरँगे के साथ वैभारगिरी पर्वत यात्रा से सभी सेनानियों,महापुरुषों का जयकारा के बाद जरासन्ध चबूतरा पर जन गण मन राष्ट्रीय गीत गाया गया।

Join us on:

Leave a Comment