धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा। कोरोना संक्रमण गाइडलाईन के बीच पूरी सतर्कता के साथ जिले में 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम (पोलो) मैदान में प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने झंडोत्तोलन किया। नेहरू स्टेडियम में बीएमपी, डीएपी, दंगा प्रशिक्षित बल, जिला साधारण बल, गृह रक्षा वाहिनी व फायर बिग्रेड के जवानों ने सामूहिक रूप से परेड किया। साथ ही जिला पुलिस बल द्वारा बैंड का प्रदर्शन किया गया।
सिटी एसपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने परेड की सलामी ली। इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त पहुंचे और उन्होंने मंच से परेड की सलामी ली। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक के साथ खुले वाहन पर सवार होकर विभिन्न टुकड़ियों के जवानों के परेड का निरीक्षण किया।
जिलेवासियों को संबोधित करते प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि देश के असंख्य महापुरुषों और क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान की बदौलत 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्री झंडोत्तोलन करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। साथ ही सरकार के योजनाओ के बारे में बतया ।




