बेगूसराय-चाचा भतीजा को बदमाशों ने एक साथ बनाया निशाना, मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने मोटर साईकिल सवार चाचा भतीजे को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूटी सवार चाचा भतीजे एक साथ मंडलकारा में बंद पिता और भाई के लिए खाना लेकर जा रहे थे , तभी नौलखा मंदिर के रास्ते में अपराधियो ने गोली मार दी । पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास की है। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव वार्ड 19 निवासी रामगुलाम सिंह के बेटे राजू सिंह के रूप में हुई है वहीं दूसरा युवक शंकर सिंह का बेटा ओम प्रकाश सिंह है। गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में नगर थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । बताया जाता है की आर्म्स एक्ट मामले में 15 दिन से जेल में बंद शंकर सिंह और धीरज को खाना देने ओमप्रकाश अपने चाचा राजू सिंह के साथ जा रहा था। उसी वक्त नौलखा मंदिर के पास एक मोटर साईकिल पर सवार दो अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों और उनके परिवार के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। पहले भी जमीन विवाद में हमला करने का प्रयास किया गया था!
बाइट- परिजन
बाइट- सुबोध कुमार डीएसपी सदर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें