एसबीएसएस महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक हुआ झंडोत्तोलन !

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एस बी एस एस महाविद्यालय, बेगुसराय के प्राचार्य डॉ लक्ष्मण झा ने झंडारोहण किया। एनसीसी सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह और एनसीसी के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय सैलूट दिया।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि देश अभी आपत्ति के समय से गुजर रहा है देश के विकास के लिए हरेक देशवासियो को अपनी जिम्मेवारी निभानी पड़ेगी। छात्र छात्रायें देश के भविष्य है इन्हें अपने सुदृढ़ आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ देश के बिकास में अपनी भागीदारी देनी पड़ेगी।
इस शुभ अवसर पर वरीय शिक्षिका श्रीमती दामिनी सिंह, डॉ रुचि जैन, डॉ संजय भगत, श्री विवेक कुमार सिन्हा, डॉ अमित कुमार गुंजन, डॉ नीलेश कुमार, डॉ राजकुमार सिंह, श्रीमती रश्मि शर्मा, मोहमद अताउल्लाह, शिक्षकेत्तर कर्मी में श्री संजय किशोर प्रसाद सिंह, श्री अशोक कुंवर, धीरज कुमार, बिमल पाठक, कारी ठाकुर, कारी सिंह, सलित कुमार झा, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment