:- रागिनी शर्मा !

बाढ़ अनुमंडल में एस डी एम सुमित कुमार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया तो वहीं मंडल उपकारा में जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली!
इसके बाद बख्तियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कमलेश कुमार शर्मा, बाढ़ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत कुमार, मोकामा थानाध्यक्ष राजनन्दन शर्मा। के साथ अनुमंडल के तमाम थानाध्यक्षों द्वारा थाना परिसर में नियमानुसार तिरंगा फहराया!
वहीं सभी प्रखंड कार्यलयों में बीडीओ ने ध्वजारोहण किया। हाथीदह थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब अख्तर ने तिरंगा फहराया। जबकी बाढ़ बख्तियारपुर और मोकामा नगर परिषद कार्यालयों में कार्यपालक पदाधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी।
इसके साथ ही सभी सरकारी और निजी स्कूलों , अस्पतालों में सादे समारोह में तिरंगे को सलामी दी गई।
वहीं सभी सार्वजनिक और निजी प्रतिष्ठानों ने अपने अपने परिसर में तिरंगा फहराया!