धीरज शर्मा, भागलपुर

मिशन वंदे मातरम संस्था द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सैंडिस कंपाउंड मुख्य द्वार से होते हुए तिलकामांझी आदमपुर के रास्ते खलीफाबाग चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में पूरा माहौल देशभक्ति नारों से गुंजायमान हो गया।
वीर शहीदों की कुर्बानी अमर रहे के नारों को युवाओं ने बुलंदियों के साथ लगाया। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
तिरंगा यात्रा में सभी लोग पैदल सम्मिलित हुए। मिशन वंदे मातरम सैनिकों के लिए समर्पित संस्था है। सेना में जाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को नि:शुल्क शारीरिक एवं पढ़ाई की ट्रेनिंग दी जाती है। प्रत्येक साल के भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन अभ्यर्थियों एवं संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया। मिशन वंदे मातरम संस्था के संयोजक एवम फिजिकल ट्रेनर मंदार कुमार एक अच्छे धावक है जिन्हें जिला एवं राज्य स्तर से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस शुभ बेला पर संस्था की अध्यक्ष प्रियंका झा सचिव अनुज कुमार झा एवं कार्यक्रम संयोजक चंदन ठाकुर, कुश कुमार एवम मंदार कुमार ने अपना संबोधन सबो के बीच रखा।




