भागलपुर में प्रमंडलीय आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन!

SHARE:

धीरज शर्मा, भागलपुर

देश आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, पूरे देश में स्वतंत्रा दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, भागलपुर जिले का मुख्य समारोह स्थल सैंडिस कंपाउंड मैदान में प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने झंडोत्तोलन कर वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए लोगों को को विश्व के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, इस दौरान कमिश्नर ने जिले में चल रहे विकास की योजनाओं की जानकारी देते हुए, देश को विश्व गुरु बनाने के लिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाए जाने पर बल दिया, इससे पहले प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा खुली जीप पर सीनियर एसपी निताशा गुड़िया के साथ सवार होकर स्वतंत्रता दिवस परेड का निरीक्षण किया, स्वतंत्र दिवस परेड कमांडर प्रशिक्षु डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें प्लाटून एक में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस , प्लाटून दो में जिला सशस्त्र बल, प्लाटून 3 में भी जिला सशस्त्र बल के जवान, प्लाटून 4 में जिला महिला सशस्त्र बल, प्लाटून 5 में गृह रक्षक बल, प्लाटून 6 में भी गृह रक्षक बल, प्लाटून सात में सीटीएस नाथनगर का बैंड और प्लाटून 8 में अग्निशमन दस्ता भागलपुर शामिल हुआ, मुख्य समारोह के दौरान भागलपुर प्रक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक सुजीत कुमार ,जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, सीनियर एसपी निताशा गुड़िया, एडीएम राजेश झा राजा , डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ आशीष नारायण, महापौर सीमा शाह, उपमहापौर राजेश वर्मा, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए, हालांकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ना ही इसी प्रकार की झांकी निकाली गई और ना ही मार्च पास्ट का आयोजन ही किया गया|
वही इसके बाद आयुक्त कार्यालय, डीआईजी कार्यालय डीआरडीए परिसर, एसडीओ कार्यालय, जिला परिषद, नगर और भागलपुर पुलिस लाइन के अलावे अन्य सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया|

Join us on:

Leave a Comment