:- रवि शंकर अमित!
गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत हरदसपुर दियारा, काला दियारा, चिरैया रूपस, रूपस महाजी में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का आज दिनांक 19.09.2024 को अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा बख्तियारपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र का नाव से स्थलीय भ्रमण किया गया। स्थलीय भ्रमण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2, अंचल अधिकारी बख्तियारपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बख्तियारपुर भी साथ में उपस्थित थे। बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पूर्व से प्रत्येक पंचायत में दो दो नाव सरकारी स्तर पर चलाए जा रहे थे जिसे आज से बढ़ाकर प्रत्येक पंचायत में चार चार नाव की व्यवस्था किया गया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों जो दियारा से विस्थापित होकर गंगा के इस तरफ आकर ऊंचे स्थल पर शरण लिए हुए हैं उन परिवारों के बीच राहत एवम बचाव कार्य के मद्देनजर विस्थापितो के बीच पॉलिथिन शीट का वितरण अंचल के तरफ से किया गया है तथा उनके पशुओं के लिए पशुचारा की व्यवस्था भी किया जा रहा है।




