एसडीएम शुभम कुमार ने अथमलगोला प्रखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का आज दिनांक 19.09.2024 को अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। स्थलीय भ्रमण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2, अंचल अधिकारी अथमलगोला भी साथ में उपस्थित थी। अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों में रामनगर करारी कछार पंचायत का वार्ड नं० 01 से वार्ड नं० 12 तक बाढ़ प्रभावित पाया गया। उन ग्रामीणों के द्वारा ऊंचे स्थल पर पलायन कर जाने के कारण राहत एवम बचाव कार्य के मद्देनजर उन विस्थापित परिवारों के बीच पॉलिथिन शीट का वितरण किया गया है। साथ हीं उन विस्थापितों के लिए सामुदायिक किचेन का भी संचालन आज दिनांक 19.09.2024 से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विस्थापित परिवारों के पशुओ के लिए पशुचारा की भी व्यवस्था पशुपालन पदाधिकारी पटना के माध्यम से कराया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें