ऑटो पलटने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग जख़्मी, दो की हालत गंभीर!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

लगातार जहानाबाद में सडक दुर्घटना में वृद्धि हो रही है। सड़क दुर्घटना लगातार होने के बावजूद लोग तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार घट रही घटनाओं को लेकर प्रशासन के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया है लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। ताजा घटना जहानाबाद के मई हॉल्ट के पास हुई सड़क दुर्घटना में छ: लोग घायल हो गए हैं। जिसमे दो की स्थिति गंभीर है जिन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में साथ आए परिजनों ने बताया कि यह सभी लोग परस बीघा थाना क्षेत्र के जोगा बीघा गांव के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि पटना से ऑटो में सवार होकर पूरा परिवार अपने गांव जा रहा था। मई हॉल्ट के पास ऑटो के आगे में अचानक से कुत्ता आ गया। कुत्ता को बचाने के लिए ऑटो ड्राइवर ने ब्रेक लगे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर होते ही ट्रक के आगे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार पांच में से चार लोगों को चोट आई है। जिन दो लोगों की हालत गंभीर थी उन्हें डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।
बता दें जहानाबाद से आगे गया जाने वाली रास्ते में हर दिन कोई ना कोई वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहा है। दरअसल नहीं बन रही फोरलेन सड़क पर अभी किसी तरह का कोई नियम और व्यवस्था नहीं है ऐसे में गाड़ियां अनियंत्रित रूप से चल रही है। जिसका परिणाम है कि हर दिन दुर्घटना में लोग या तो घायल हो रहे हैं या मारे जा रहे हैं। इस घटना के बाद अस्पताल में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल है भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे पुलिस भी मामले की जांच करने में जुट गई।

Join us on:

Leave a Comment