रिपोर्ट – अमित कुमार!
नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने किया उद्घाटन
पटना के नगर निगम अंतर्गत चलने वाली गाड़ियों का वर्कशॉप का उद्घाटन नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने किया।
उन्होंने कहा कि पटना में 1000 से अधिक नगर निगम की गाड़िया परिचालित है।
पटना नगर निगम के तीन अंचल अजीमाबाद, कंकड़बाग एवं नूतन राजधानी अंचल में वर्कशॉप का उद्घाटनकिया गया है।
आने वाले समय में नगर निगम अपना पेट्रोल पंप भी अपने गाड़ियों के लिए खोलेगा।
वर्कशॉप में पटना नगर निगम में चलने वाली गाड़ियों का मेंटेनेंस नगर निगम खुद करेगा।
मंत्री ने कहा विभाग में खरीदारी बहुत ही आसान होती है मगर उसे मेंटेनेंस रखना बहुत मुश्किल है।
नगर निगम अपनी गाड़ियों को मेंटेन रखने के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी पर काम कर रहा है।