सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का निधन,एम्स में ली अंतिम सांस!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना


पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता का पटना एम्स में निधन, अंतिम संस्कार आज


पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का आज सुबह पटना एम्स में निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक थी और वह लंबे समय से बीमार थे। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खुर्दा, मधेपुरा में किया जाएगा।


पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का आज सुबह पटना एम्स में दुखद निधन हो गया। वह 80 वर्ष से अधिक उम्र के थे और काफी समय से बीमार थे। इलाज के दौरान उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

पप्पू यादव और उनका पूरा परिवार इस समय गहरे शोक में है। उनके साथ उनकी मां शांति प्रिया, पत्नी राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, बेटे सार्थक रंजन, बेटी प्रकृति रंजन, और बहन डॉ. अनीता रंजन सहित परिवार के अन्य सदस्य पटना एम्स में मौजूद थे।

आज सुबह 8 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना एम्स से उनके पैतृक गांव खुर्दा, मधेपुरा ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें