गंगा ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड खतरे के निशान से 143 से.मी उपर पहुंची!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रागिनी शर्मा !

गंगा ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, गंगा में बढ़त लगातार जारी है गंगा में सबसे अधिक बाढ़ पिछली सदी में 1976 में आई थी जिसका रिकॉर्ड 2016 में ध्वस्त हो गया था, 2016 में गंगा खतरे के निशान से 141.5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी और 2021 ने उस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। गंगा के हाई फ्लड लेवल का सारा रिकॉर्ड आज टूट गया। आज सुबह 5 बजे गंगा 2016 की तुलना में डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। 2016 का हाई फ्लड लेवल 141.5 सेंटीमीटर था जबकि 2021 में आज सुबह गंगा 143 सेंटीमीटर तक पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग के द्वारा जारी बयान के अनुसार प्रति 3 घंटे में 1 सेंटीमीटर की दर से गंगा बढ़ रही है। गंगा में ये बढ़त अभी कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है। बक्सर और पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़त जारी है, जिससे तटीय इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लाखों की आबादी प्रभावित हुई है, जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि सरकार की तरफ से कोई भी सुविधा अभी तक पीड़ितों तक नहीं पहुंचाई गई है। सैकड़ों गांव जलमग्न है तो दर्जनों शहर बाढ़ की चपेट में है। गंगा के दोनों किनारों पर निवास का क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है लोग काफी डरे सहमे हैं वही सरकार और प्रशासन अभी तक इंतजार में है।

Leave a Comment

और पढ़ें