रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
बिहार सरकार के नाम पदाधिकारी को दिया मांग पत्र
ऐंकर– मधुबनी जिले में प्रीपेड मीटर लगाए जाने का विरोध लगातार किया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक पार्टी से लेकर आम जनता सरकार के इस फैसले का मुखर विरोध करते हुए देखा जा रहा है। तो वही भारतीय मित्र पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन कर प्रीपेड मीटर लगाए जाने का जोरदार विरोध किया जा रहा है।
भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो के नेतृत्व में सोमवार को समाहरणालय के सामने से बिजली विभाग के खिलाफ हल्ला बोल का नारा लगाते हुए विद्युत कार्यालय पर पहुंच कर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जहां आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि बिहार एक गरीब राज्य है। बिहार के लोग दो वक्त की रोटी के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और बंगाल जैसे तमाम राज्यों में मजदूरी करने के लिए जाते हैं। जिनके बाल बच्चे इस आस में रहते हैं कि पापा वहां से पैसे भेजेंगे तब हमारे घर का गुजर चलेगा। ऐसे में बिहार में स्मार्ट मीटर जो एक लूट का मीटर है। रीडिंग वाले मीटर में जहां 100,200,500 का बिल आता है। लेकिन स्मार्ट मीटर उस से विपरीत है। दुगना से लेकर 10 गुना तक पैसा काटे जाने का कहीं-कहीं से शिकायतें आ रहा हैं। रिचार्ज करने के बाद भी गरीब व्यक्ति जिनकी लाइन कट जाएगा पैसे के कारण वह व्यक्ति कहां से रिचार्ज करेंगे। महीने भर का इंतजार करना पड़ेगा। जो लोगों के लिए बहुत ही गंभीर विषय है। श्री महतो ने बिहार सरकार के नाम समर्पित मांग पत्र में कहा है कि आपसे निवेदन है अपने फैसले को अविलम्ब वापस लें, इस तरह के योजना बिहार में लागू न करें। यहां के गरीब, मजदूर और किसान को जैसे दिल्ली पंजाब और कई राज्यों में किसानों एवं गरीबों को बिजली मुफ्त दिया जा रहा है। बिहार सरकार इस तरीके से बिहार के भी गरीब गुरबा, किसान, मजदूर को कम से कम 200 यूनिट बिजली मुफ्त दें। मौके पर जुलूस व प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, उमेश भंडारी, मोहम्मद आलम, मोहम्मद जावेद, रामबाबू चौधरी, बीणा देवी, विमला देवी, राहुल कुमार, अनिल राय, उमाशंकर, चंदन कुमार, संजय कुमार महतो, के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




