बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर जिला के भारतीय जनता पार्टी युवा प्रकोष्ठ के तारापुर नगर अध्यक्ष फंटूश कुमार उर्फ बंटी सिंह की सोये अवस्था मे रविवार की देर रात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे कच्ची कांवरिया पथ गोगाचक नवटोलिया पर अपने दुकान पर सोये थे। लोगो को सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई । घटना स्थल खड़गपुर के एसडीपीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में तारापुर थाना के अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान,हरपुर,संग्रामपुर, असरगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल साथ पहुंचे। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम केलिए मुंगेर भेजा। एसडीपीओ के अनुसार घटना आपसी रंजिश की लोगो ने पुलिस बताई है। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। जनवरी 2024 में उनको पार्टी युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया था। घर मे स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार तारापुर थाना क्षेत्र के अति व्यस्त कच्ची पैदल कांवरिया पथ पर गोगाचक नवटोलिया के समीप कांवरियों केलिए युवा भाजपा नगर अध्यक्ष फंटूश कुमार ने नास्ता की दुकान खोल रखा था। रविवार की रात्रि अपने दुकान पर सोये थे। मध्य रात्रि में किसी समय अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर भागने में सफल रहे। पुलिस सुबह सूचना मिलने पर पहुंची। वैज्ञानिक अनुसंधान प्रारम्भ हुआ। एफएसएल और तकनीकी अनुसंधान की टीम भी साक्ष्य संग्रह कर ले गई।
मृतक का भाई नीतीश कुमार ने बताया कि सावन में भाई दुकान किया था। दिन और रात दुकान पर ही रहते थे। सुबह जब हमलोग खेत पर गए तो जानकारी मिली। देखा कि भाई को कान में गोली मारी गई थी। भाई के साथ छोटा बच्चा अभिषेक सोया था।भाई जमीन प्लाटिंग का काम करते थे, आईटीसी मुंगेर के समीप भी प्लाटिंग कार्य कर रहे थे। कुछ लोग इसी संबंध में दो तीन दिन पहले भी मिलने आये थे। इससे जुड़े लोग साजिशन कांड करवाये होंगे। आसपास के दुकानदारों के संकेत के आधार पर रात्रि में घूम रहे संदिग्ध को पकड़ पर पुलिस को सुपुर्द किया हूँ। आरोपित को सजा मिलनी चाहिए।
प्रभारी एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का है। वावजूद पुलिस छानबीन करके ही सच्चाई को आगे लाएगी। पुलिस के अनुसार मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। हत्या, शराब कारोबार, जैसे जघन्य घटनाओं में संलिप्त रहे, जेल जा चुके हैं। दोशीयर में शामिल रहे हैं।

बाइट- चंदन कुमार हवेली खड़गपुर एसडीपीओ
बाइट- नीतीश कुमार मृतक का छोटा भाई (नीला शर्ट)
बाइट- गौतम राज युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुंगेर(उजला शर्ट)

Join us on:

Leave a Comment