मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बाइक सवार अपराधियों ने गोलीमार कर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि वर्मा!

सासाराम – अहले सुबह हत्या की बड़ी खबर सासाराम से है। नगर थाना के कुरईच में मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोलीकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान हत्या के वारदात को अंजाम दिया गया है। बुजुर्ग से उनके जेब में हाथ डालकर जबरदस्ती 4 हजार रुपए भी लूट लिया गए। मृतक का पुत्र बिशून पासवान ने बताया कि उनके पिताजी प्रत्येक दिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। प्रत्येक दिन की तरह आज भी जब यह मॉर्निंग वाक के लिए निकले, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी गई और पॉकेट से लगभग चार हजार रुपए भी छीन कर भाग गए। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाई है। सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार मौका ए वारदात पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

बाइट — विशुन पासवान (मृतक का पुत्र)

बाइट — अमित पासवान (स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता)

Join us on:

Leave a Comment