पंचायत समिति की बैठक में प्रखण्ड प्रमुख और उप प्रमुख ने गिनाई समस्याएं!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार

नगर प्रखण्ड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की बैठक, प्रखण्ड प्रमुख और उप प्रमुख ने गिनाई समस्याएं, उप प्रमुख का लेटर पत्र में नाम नही रहने पर नाराज़गी

गया जिले के नगर प्रखण्ड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में अब तक सरकारी योजनाओं के मद्देनजर किए गए कार्यों और 2024-25 वार्षिक योजनाओं पर चर्चा हुई।

बैठक में आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य का मसला छाया रहा। साथ ही पेयजल से जुड़े कार्यों पर लम्बी चर्चा हुई। चर्चा के दौरान योजनाओं को पटल पर रखा गया। इसके बाद एक-एक कर प्रखण्ड प्रमुख सरिता देवी और उपप्रमुख सतीश पटेल उर्फ रामाकांत ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रखण्ड प्रमुख और उप प्रमुख ने कई विकास कार्यों की गुणवत्ता पर अपनी नाराजगी भी जताई। साथ ही आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

इस बैठक में पूर्व प्रमुख सुचीता रंजनी ने बैठक का जारी किए गए लेटर पत्र में उप प्रमुख का नाम नही रहने पर विरोध की। जिसे सभी पंचायत समिति सदस्यों ने समर्थन करते हुए बैठक में हंगामा करनी शुरू कर दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा गलती मांगने के बाद बैठक की शुरुआत की गई। सभी पंचायत समिति के द्वारा सदन में उप प्रमुख सतीश पटेल को बुलाया गया। पंचायत समिति सदस्यो को उपस्थित सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए उप प्रमुख सतीश पटेल ऊर्फ रामाकांत ने कहा की इस तरह भूल नही होना चाहिए।

गौरतलब है कि पंचायत समिति की बैठक में सभी सरकारी विभागों के कार्यों पर नियमानुसार प्रखण्ड प्रमुख और उप प्रमुख समीक्षा करते हैं। प्रखण्ड प्रशासन की ओर से बैठक में सभी विभागों की रिपोर्ट रखी जाती है। इसी के तहत बैठक हुई। बैठक दोपहर से लेकर देर शाम तक चली। प्रखण्ड प्रशासन की ओर से तमाम विभागों की योजनाओं से जुड़े विकास कार्यों के बारे में बताया गया। इस दौरान शिक्षा, आपूर्ति, स्वास्थ्य,पेयजल और भूमि सम्बन्धित समस्याएं को उठाया गया। प्रखण्ड उपमुख सतीश पटेल का कहना था कि योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी विलंब हो रहा है। लाभुकों को समय से योजनाओं को लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों को प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। यह ठीक है। इसमें शीघ्र सुधार होना चाहिए। वहीं प्रखण्ड कार्यालय की ओर से 2024- 25 की कार्य योजनाओं की रूप रेखा के बारे में बताया गया। तय किया गया विकास से जुड़ी योजनाओं को तय सीमा में ही पूरी की जाए। ताकि लोगों को समय से लाभ मिलने लगे। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मौके पर पंचायत समिती सदस्य मो०कासीफ अंसारी, अंजय कुमार, समीचारा खातून, सुरज देव ठाकुर, राज किशोर यादव, कमला देवी, पुनी देवी सहित सभी पदाधिकारी एवं मुखियागण उपस्थित थे
बाईट – सतीश पटेल प्रखण्ड उपमुख

रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Leave a Comment

और पढ़ें