कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

स्थानीय जहानाबाद के होटल शालीमार पैलेस में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्रीं श्री आर सी पी सिंह का
दौरा संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना हुसैन ने किया।सभा में मुख्य रूप से बिसन कुमार बिट्टू,मुन्ना सिद्दीकी,भागीरथ कुशवाहा,संजय शर्मा,किसान नेता श्याम किशोर शर्मा,जयराम शर्मा, हाजी हसीब उर रहमान,हाजी नेयाज़ अख्तर,हाजी मो सलीम,हरे राम शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थिति थे। कार्यक्रम मुख्य अतिथि आर सी पी सिंह के पहुंचने पर मुन्ना हुसैन के नेतृत्व में गर्म जोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में कार्यकर्ता से संवाद करते हुए श्री आर सी पी सिंह ने कहा कि हम लोगों को विकसित बिहार के साथ साथ विकसित भारत का निर्माण करना है।इसकी पूरी संभावना है।यहां के लोग मेहनत कश है और सर्व गुण संपन्न है।यहां की भौगोलिक बनावट और मौसम विकसित बिहार बनाने के लिए अनुकूल है।

Join us on:

Leave a Comment