मामूली विवाद में दबंगों ने गरीब परिवार को जमकर पीटा, आधा दर्जन जख़्मी!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क

:नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के सारे गांव में बदमाशों में मामूली विवाद में परिवार के साथ जमकर मारपीट की। बुधवार को पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा देने और न्याय देने की गुहार लगाई।पीड़ित राजीव कुमार ने बताया कि भतीजा चंदन कुमार दुकान से दूध लाने के लिए गया था। जब वापस लौट रहा था तो गाँव के दबंग ने उसे बुलाया जब उसके पास नहीं गया तो दबंगों ने उसे सड़क पर पिटाई की जब हम लोग उसके घर पहुँच कर समझाने गए तो हम लोगों के साथ भी मारपीट की और घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ की। उन्होंने बताया कि जब मेरे बड़े भाई सारे बाज़ार से मिठाई की दुकान बंद करके लौट रहे थे तो उन्हें भी रास्ते में पकड़कर पिटाई कर दी।
इस घटना के बाद पूरा परिवार काफी सहमा हुआ है क्योंकि थानास्तर पर थानाध्यक्ष के द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

बाइट।मन्नू राम पीड़ित
बाइट।राजीव कुमार पीड़ित

ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

Join us on:

Leave a Comment