रिपोर्टर–राजीवरंजन।
मधेपुरा के पुरैनी में स्कूल जा रहे शिक्षक को अज्ञात अपराधियों ने सीने में मारी गोली,गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज रेफर।
ब्रेकिंग न्यूज मधेपुरा: मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सपरदह पंचायत के करामा निवासी शिक्षक को स्कूल जाने के क्रम में NH-106 पर करामा पेट्रोल पंप और कुरसांडी चौक से पहले अपराधियों ने गोली मार दी। तत्काल आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को पुरैनी पीएचसी में भर्ती करवाया गया लेकिन शिक्षक की स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के माया गंज रेफर कर दिया है बहरहाल शिक्षक की स्थिति नाजुक है। बताया जा रहा है कि आलमनगर थाना क्षेत्र के करमा निवासी शिक्षक पुरैनी के मध्य विद्यालय सिंगार गांव में पदस्थापित थे । फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस गहन तफ्तीश में जुटी हुई है ।बताया जा रहा है कि शिक्षक आलमनगर का ट्रेनर भी है कुछ दिन पूर्व स्कूल में हीं किसी शिक्षक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था बहरहाल जांच के बाद हीं कुछ खुलासा हो पाएगा,आखिर गोली क्यों मारी गई है।




