पंकज कुमार जहानाबाद ।
पटना गया रेल खंड के जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर से दक्षिण बराबर हॉल्ट के समीप स्थानीय लोगों के सूझबूझ के कारण एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गई। रेल हादसा होने से बचने के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। दरअसल बताया जा रहा है कि बराबर हॉल्ट के समीप रेल पटरी क्रॉस कर रहे रेलवे क्रॉसिंग पर एक जेसीबी मशीन रेल पटरी में फंस गई। रेल पटरी में फंसे जेसीबी मशीन को निकालने के लिए दूसरा जेसीबी मशीन बुलाई गई। दोनों जेसीबी अप एवं डॉउन रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी ।इसी दौरान गया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मेमो पैसेंजर ट्रेन को देखकर स्थानीय लोगों ने अपने लाल गमछे को काफी दूर जाकर हवा में लहराया और ड्राइवर को सचेत किया। लाल गमछा लोगों के द्वारा लहराते देखा मेमू ट्रेन के चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इधर गया की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। काफी मस्कत के बाद रेलवे ट्रैक में फंसे जेसीबी को आसपास के लोगों के द्वारा निकाली गई ।इस दौरान घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया ।काफी मस्कत के बाद रेल पटरी से हटाई गई ।जेसीबी मशीन को ट्रैक से दूर किया गया तब जाकर रेल परिचालन सुचारू ढंग से प्रारंभ की गई। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बानाबर हॉल्ट के पास रेलवे क्रॉसिंग से जेसीबी रेल पटरी क्रॉस कर रहा था। इस दौरान जेसीबी रेल पटरी में फंस गई ।काफी मस्कत के बाद भी जब जेसीबी नहीं निकली तो उसे निकालने के लिए दूसरी जेसीबी मशीन को लाया गया तो फंसे हुए जेसीबी को निकालने में देर हो रही थी। इस दौरान गया की ओर से मेमो पैसेंजर ट्रेन आ गई और हम लोगों ने दौड़कर लाल गमछा मेमू पैसेंजर ट्रेन के चालक को दिखाया। चालक के सूझबूझ के कारण गया से पटना जा रही मेमो पैसेंजर ट्रेन को रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर पर रोका गया। यात्रियों के बीच भी खलबली मच गई की आखिरकार क्या हुआ। जब जेसीबी को रेलवे ट्रैक से हटाया गया तब जाकर रेलवे परिचालन प्रारंभ किया गया। लोगों का कहना था कि अगर स्थानीय लोग एवं मेमो पैसेंजर ट्रेन के चालक सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो बड़ी रेल हादसा हो सकती थी।
बाईट प्रत्यक्ष दर्शी
बाईट यात्री




