बच्चों के विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या की!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बच्चों के विवाद में एक महिला को पीट-पीटकर हत्या

बेगूसराय में भोज खाने को लेकर दो पक्षों के बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 29 बाधा मोहल्ले की है। मृतका महिला की पहचान उपेन्द्र महतो की 55 वर्षीय पत्नी चिंता देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है मोहल्ले में ही एक भोज था। भोज के दौरान अर्जुन महतो और उपेन्द्र महतो परिवार के बच्चों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में बच्चों के बीच मामूली मारपीट हुई। जिसमें अर्जुन महतो के परिवार के लोग उपेन्द्र महतो के घर पर पहुंचे और अपने बच्चों को पीटने का आरोप लगाया। इसके बाद उपेन्द्र महतो की पत्नी चिंता देवी को लेकर कसम खिलाने के लिए बगल के मंदिर पहुंची। जहां की अर्जुन महतो के परिवार के लोगों ने फिर मारपीट शुरू कर दिया। जिसमें चिंता देवी की मौत हो गई इस मामले में परिजनों ने 11 लोगों का पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहिया नगर थाना की पुलिस ने एक आरोपी महावीर महतो के पुत्र बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि बाधा में महिला-पुरुष के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में चिंता देवी गिर गई। उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन मौत हो गई। मामले की छानबीन और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।
बाइट- मृतिका के पुत्र
बाइट- सुबोध कुमार डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment