चोरी की स्कॉर्पियो के साथ एक चोर और दो खरीदार गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पियुष कुमार!

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली गोला से 21 मई को चोरी गए स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद कर लिया है । जिस मामले में अंतर राज्यिय चोर गिरोह का सरगना टिंकू कुमार और दो स्कॉर्पियो खरीददार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना के कंचनपुर गांव का हरेंद्र सिंह का पुत्र टिंकू कुमार और स्कॉर्पियो खरीदने वालों में औरंगाबाद जिले के दुधनी थाना क्षेत्र के अनिल सिंह का पुत्र अविनाश कुमार, वहीं तीसरा आरोपी औरंगाबाद जिले के दूधरा थाना क्षेत्र के राम आधार सिंह का पुत्र रितेश कुमार उर्फ नंदकिशोर सिंह शामिल है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। टिंकू कुमार के ऊपर अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चोरी किए गए स्कॉर्पियो का इन लोगों द्वारा नंबर प्लेट बदल दिया गया था।

जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि कैमूर जिले में 5 स्कॉर्पियो की चोरी हुई थी जिसमें कुदरा थाना क्षेत्र से कुल 3 स्कॉर्पियो की चोरी की गई थी। जिस मामले में डीआईजी शाहाबाद द्वारा एक टीम का गठन कर शाहाबाद क्षेत्र में घटित हुई स्कॉर्पिओ चोरी की घटनाओं को विभिन्न करने के लिए diu के साथ लेते हुए टीम बनाया गया था। उस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए इस चोर गीरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सासाराम के कंचनपुर का टिंकू कुमार है और दो लोग चोरी का स्कॉर्पियो खरीदने वाले हैं। पूछताछ में पता चला की टिंकू कुमार पप्पू खान गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जो अलग-अलग राज्यों में स्कॉर्पियो चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब तक अलग-अलग जगह पर स्कॉर्पियो चोरी में कुल 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं । जिसमें तीन लोग मंडल कारा भभुआ में बंद है, तो वहीं तीन लोग रांची जेल में बंद हैं और तीन लोगों को अभी कुदरा पुलिस गिरफ्तार की है। इन लोगों से और कड़ाई से पूछताछ किया जा रहा है और चोरी के स्कॉर्पियो बरामद होने की संभावना है।

बाइट – दिलीप कुमार – डीएसपी मोहनिया

Join us on:

Leave a Comment