प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बाल गृह से पांच बच्चे ग्रिल तोड़कर फरार हो गए जिससे प्रशासनिक महकमा में खलबली मच गई है। हालांकि घटना के 12 घंटे के अंदर ही बाल सुधार गृह से भागे पांचों बच्चों को पुलीस ने सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह सभी बच्चें पीछे के गेट का कुंडी तोड़कर शौचालय के एस्बेस्टस पर उतरे और वहां से कूदकर पीछे वाले खेत से भाग गए थे। घटना के बाद सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बाल गृह पहुंचकर और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पूरा घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास स्थित बालगृह की है। सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह में सूचना मिली कि बालगृह से पांच बच्चे निकल गए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत हम लोग पहुंचे तथा पूरे जिला को अलर्ट किया गया। इसके बाद लाखो थाना के डायल- 112 की टीम द्वारा एनएच के नारे से लाखो थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। जबकि एक बच्चे को रजौड़ा से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे पीछे रूम की कुंडी को तोड़कर पीछे वाले लैट्रिन के छत से उतरकर भाग गए थे। यहां प्राइवेट सुरक्षाकर्मी है। चार बच्चे सीडब्ल्यूसी खगड़िया और एक सीडब्ल्यूसी शेखपुरा से आया था। इसमें तीन लावारिस है, एक बच्चा नेपाल का है, जो मोबाइल चोरी में आया हुआ था। एक बच्चे का माता-पिता मोबाइल चोरी में जेल में है, इसलिए यहां रह है। प्रथम दृष्टया नाइट गार्ड की लापरवाही सामने आई है। उसी समय सूचना दी जाती तो बच्चे को तुरंत रिकवर कर लिया जाता। सदर एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि सुबह में पांचों बच्चे भागे थे। सभी 8 से 12 वर्ष के हैं। सभी को बरामद कर लिया है।
बाइट- सुबोध कुमार डीएसपी
बाइट- राजीव कुमार, एसडीओ




