गणिनाथ पूजा को लेकर मधेशिया वैश्य समाज ने किया बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर/बाबा गणिनाथ गोविंद की पूजा को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा के बैनर तले श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर मगरदही घाट समस्तीपुर के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तेज नारायण साह ने किया वहीं संचालन प्रेम नाथ गुप्ता के द्वारा किया गया । इस सम्बंध में पूजा कमिटी के अध्यक्ष तेज नारायण साह ने बताया कि इस वर्ष बाबा गणिनाथ गोविंद की पूजा 31 अगस्त को सम्पन्न होगा। उसकी तैयारी को लेकर पूजा कमिटी की बैठक की गई है।बैठक में मंदिर परिसर की साफ सफाई,ग्राउंड को अतिक्रमण मुक्त,लाइटिंग की वैवस्था व मंदिर के रंग रोहन का कार्य कराया जायेगा।उन्होंने बताया कि आगामी 30 अगस्त 2024 दिन सोमवार को गणिनाथ बाबा का न्यौतन व बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।वहीं दिनांक 31 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 5 बजे से भक्तों सुप्ति मौनी और प्रसाद चढ़ाया जाएगा।वहीं दूर दराज से आए भक्तों के लिए भोजन की बैबस्था भी की गई है।मौके पर संरक्षक सत्येंद्र गुप्ता,विनोद गुप्ता,अरुण कुमार गुप्ता,सचिव प्रेम नाथ गुप्ता,जितेंद्र कुमार,राज कुमार,चंदन कुमार गुप्ता,प्रो बसंत कुमार,मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment