रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय। सूबे के परिवहन मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला मंडल एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंची। जहां जिला अतिथि गृह में जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मंत्री समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री ने जिले में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर जिला प्रशासन को एलर्ट रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष अंशू कुमारी एवं विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख शामिल हुए।
बाइट- श्रीमती शीला मंडल, परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री।




