यह बजट बहुजन हिताय बहुजन सुखाय बाली है– भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

आजाद भारत का यह पहला बजट है जो बिहार के सभी वर्गों के लाभकारी साबित होगा– भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार यादव

– भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी के सभागार में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली बजट पर पार्टी नेताओं ने अपना प्रतीकृया व्यक्त करते हुए कहा है कि
संसद में 2024– 2025 का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश की है। भाजपा मधुबनी जिला अध्यक्ष शंकर झा, जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, आईटी सेल जिला संयोजक राजीव झा, मंडल प्रभारी वागीशकांत झा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि।यह बजट दुरगामी सोच के साथ 2047 तक के विकसित भारत एवं अमृत काल को देखते हुए बजट पेश किया गया है। आगे बक्ताओ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार प्रकट करते हैं। बजट में हर वर्ग के लोगों खास कर युवा, किसानों, गरीबों, व्यापारियों एवं महिलाओं के हित की बात की गई है। बजट में 3 लाख तक का कोई टैक्स नहीं, बिहार में एक्सप्रेस रेलवे का ऐलान, कपड़े जूता चप्पल सस्ता, बिहार में नए एयरपोर्ट खुलेंगे, मेडिकल कॉलेज से भरेंगे बिहार, सिंचाई प्रोजेक्ट 11500 करोड़, बिहार में सड़कों के लिए 26000 हजार करोड़, नालंदा राजगीर में पर्यटन का विकास, पुराने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, यूथ की नौकरी के लिए एक लाख करोड़ बिहार को सुपर पैकेज, एक करोड़ घरों को मुफ्त सोलर लाइट, इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां सस्ती, सोना चांदी से कस्टम ड्यूटी घटा, मोबाइल फोन चार्ज सस्ता, कैंसर की दवा सस्ती, सहित कई तरह के लोक कल्याण कारी स्कीम इस बजट में पेश किया गया है। बजट में सबों को ध्यान रखा गया है। बजट को लेकर चारों तरफ सरकार की तारीफें हो रही है।

Join us on:

Leave a Comment