रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वाह्य सीमा चौकी पीपरोंन के जिम्मेदारी के इलाके के गांव मनोहरपुर के सामुदायिक भवन मनोहरपुर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रमों में 48वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा पीपरोंन मनोहरपुर एवं आस- पास के गावों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी तथा निशुल्क इलाज किया गया और आवश्यक औषधियों का निशुल्क वितरण किया गया। चिकित्सा कार्यक्रमों में कुल 62 स्थानीय लोगो ने भाग लेकर लाभान्वित हुए। जिसमे पुरुष – 26, महिलाये -30, एवं बच्चे- 06 लाभान्वित हुए। डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, द्वारा वहा उपस्थित सभी लोगो को खान पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया। सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है।




