रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
– लखीसराय पुलिस ने महज छह घंटे के अंदर महिला से चेन छिनतई की घटना का उद्भभेदन कर लिया है। नगर थाना पुलिस ने कार्यानंद नगर मोहल्ले से पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से छिनतई मामले में शामिल आरोपी अंकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने छिनतई की गई चेन के साथ दुकानदार कौशल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया सोमवार की शाम पूजा कर लौट रही महिला से बाइक सवार युवक ने सोने का चैन छिन कर भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार युवक की पहचान कर उसे विद्यापीठ चौक से गिरफ्तार कर लिया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह अंकुश महिला के गले से चेन की छिनतई कर भाग रहा है।पुलिस ने इसके पास से 31 हजार रुपए जबकि रौशन ज्वेलर्स के मालिक यहां सोने का चैन बरामद किया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक अंकुश ऑनलाइन गेम में पैसा हारने के बाद काफी कर्ज हो गया था। जिसे चुकाने के लिए घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
बाइट- शिवम कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय।
नोट – चेन छिनतई का लाइव सीसीटीवी फुटेज।




