राजधानी को दहलाने की साजिश नाकाम, बम बनाने की सामग्री समेत एक गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

राजधानी को दहलाने की साजिश को पटना पुलिस ने नाकाम कर दिया है दरअसल दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू पर 71 नंबर गेट के पास तीन मंजिला मकान में बुधवार की तड़के सुबह रूपसपुर और दीघा थाना की पुलिस ने साझा कार्रवाई में छापेमारी की जिसमें बम बनाने की सामग्री पोटेशियम नाइट्रेट सुतली और लिक्विड नाइट्रेट के साथ 35 जिंदा कारतूस की बरामदगी के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया । मामले की पुष्टि करते हुए दीघा थाना क्षेत्र डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ में आए पवन महतो के बड़े भाई मिथलेश महतो इस अवैध कारोबार में लिप्त है ।फरार मिथलेश महतो इंजीनियरिंग किया है वो पहले किसी मामले में जेल जा चुका है इसका पता लगाया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने बरामद सामान से बम बनाने की बात को स्वीकार किया है वही इनके घर से आर्मी के वस्त्र बॉडी प्रोटेक्टर जैकेट और पोटैसियम नाइट्रेट पाउडर,ज्वलनशील लिक्विड नाइट्रेट और 35 जिंदा कारतूस को बरामद किया है गिरफ्तार पवन महतो ने पुलिस की पुछताछ में कई राज खोले है जिसके बार पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है , हालांकि मुख्य आरोपी मिथलेश अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है ।

बाईट-दिनेश कुमार,पाण्डेय ,डीएसपी ।

Join us on:

Leave a Comment