छात्रा का शव बरामद, हत्या कर खेत में फेंकने का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा!


बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां दसवीं कक्षा की छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बसबाड़ी में टांग दिया। वहीं छात्रा की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पिपर गांव की है। मृत छात्रा की पहचान नारायण पीपर गांव के रहने वाले मोहम्मद मुस्तफा की पुत्री नजन परवीन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने दसवीं कक्षा की छात्रा को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को एक बसबाड़ी में टांग दिया, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी, मौके पर छौड़ाही थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई, इस बीच घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई । लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि इस छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है।
बाईट- मोहम्मद अली

Join us on:

Leave a Comment