रिपोर्ट अनमोल कुमार
1 लोकसभा चुनाव में क्यों खराब हुआ प्रदर्शन? महामंथन के लिए BJP ने इस महीने की आखिर में बुलाई बैठक,मोदी-नड्डा, राजनाथ और शाह समेत कई नेता होंगे शामिल
2 केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित,जमानत याचिका पर 29 जुलाई को सुनवाई होगी; CBI ने कहा:जांच रोकने की कोशिश हुई
3 कंचनजंगा एक्सप्रेस एक्सिडेंट की रिपोर्ट पेश: सिग्नल खराब था,ट्रेन 15 की स्पीड में चलानी थी लेकिन ड्राइवर्स को पता ही नहीं था
4 सबका साथ सबका विकास की जरूरत नहीं,जो हमारे साथ हम उनके साथ,बंगाल में बोले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी
5 बीजेपी नेता अधिकारी ने कहा आप (बीजेपी नेता) सभी कहते हैं सबका साथ सबका विकास,लेकिन अब हम यह नहीं कहेंगे,अब हम कहेंगे जो हमारे साथ,हम उनके साथ,सबका साथ सबका विकास कहना बंद करो,अल्पसंख्यक मोर्चा की भी जरूरत नहीं है
6 नड्डा से मिलने के बाद भी केशव के बगावती तेवर,फिर लिखा:संगठन सरकार से बड़ा है;अखिलेश बोले:भाजपा में कुर्सी की लड़ाई की गर्मी
7 योगी मंत्रिमंडल और संगठन में होंगे बड़े बदलाव? यूपी बीजेपी को मिल सकता है नया अध्यक्ष
8 3 मंत्रियों के जिम्मे एक सीट,दोनों डिप्टी सीएम को नहीं मिली जगह,विधानसभा उपचुनाव के लिए CM योगी ने बनाई ‘टीम 30’
9 केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप, मंदिर समिति के अध्यक्ष बोले:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनसनी न फैलाएं,सबूत है तो कोर्ट जाएं
10 कर्नाटक:चावल चोरी मामले में भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ गिरफ्तार, छह हजार क्विंटल खाद्यान्न हुआ था गायब
11 चुनाव से पहले अजित पवार की पार्टी से पलायन,4 नेताओं ने छोड़ा साथ,शरद पवार संग जाने को तैयार
12 भाजपा के गले की हड्डी बन गए हैं अजित पवार,शरद पवार गुट का दावा;संघ की रिपोर्ट से गरमाई राजनीति
13 देवशयनी एकादशी पर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का बड़ा फैसला,12वीं पास छात्रों को हर महीने मिलेंगे 6 हजार
14 डॉक्टर बोले:ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर को 7% डिसेबिलिटी, विकलांगता कोटे में सिलेक्शन के लिए 40% जरूरी,एड्रेस भी गलत बताया
15 राजस्थान के शहीदों को आज आखिरी विदाई,पैतृक गांव तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा;सम्मान में लग रहे भारत माता के नारे,झुंझुनूं जिले के दो जवान कल डोडा में आंतकवादी भिड़ंत में शहीद हो गया
16 जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद;बिहार में VIP सुप्रीमो के पिता की हत्या; पूजा खेडकर की IAS ट्रेनिंग रद्द
17 डोडा में हुए आतंकी हमले के विरोध में लखनपुर से लेकर जम्मू संभाग में विभिन्न जगहों पर कांग्रेस सहित अन्य संगठनों के सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतले जलाए,हमले को लेकर लोगों में उबाल देखने को मिला
18 कहते थे घर में घुस के मारेंगे,फिर जम्मू में क्या हो रहा?,आतंकी हमलों को लेकर केंद्र पर बरसे विपक्षी दलों के नेता
19 बजट 2024-25 की तैयारी पूरी:वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी,सीतारमण ने अधिकारियों का मुंह मीठा कराया,इस बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी
20 केंद्र ने नीति आयोग की नई टीम बनाई:मोदी अध्यक्ष बने रहेंगे,शाह-राजनाथ सहित 15 केंद्रीय मंत्री सदस्य,सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह
21 राजनीति वाले धर्म में दखल न दें,गारंटी देते हैं कि हम पॉलिटिक्स पर नहीं बोलेंगे:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
22 किसानों का दिल्ली कूच का एलान,चंडीगढ़ में कहा:रास्ता खुलते ही जाएंगे,अंबाला एसपी कार्यालय का घेराव
23 चंद्रबाबू नायडू ने शाह से की मुलाकात,केंद्रीय बजट में राज्य के लिए अधिक आवंटन की मांग की
24 यूपी में गर्माई सियासत,48 घंटे में दूसरी बार जेपी नड्डा से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
25 आप गवर्नर पर अपमानजनक बयान नहीं दे सकते;CM ममता बनर्जी को हाई कोर्ट की दो टूक
26 सजने लगा हरियाणा का सियासी रण;कोई तैयार कर रहा मेनिफेस्टो,कहीं सज रही जातिगत समीकरणों की फील्डिंग,आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव जो होने है
27 IAS अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे जिलाधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
28 ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने पुणे कलेक्टर पर केस किया,हैरेसमेंट का आरोप,इन्होंने ही ट्रांसफर किया था;पूजा की ट्रेनिंग रद्द,एकेडमी बुलाया गया
29 राजस्थान:हरीश चौधरी के निशाने पर अशोक गहलोत,बोले:सचिन पायलट में नेतृत्व क्षमता
30 राजस्थान:वो 5 सितारा होटलों में बंद थे,दीया कुमारी ने बजट भाषण पर दिया रिप्लाई;कांग्रेस पर तंज, साधा निशाना
31 किलो से पाव भर पर आए:टमाटर के नखरे देख आलू-प्याज भी गुस्से में, अदरक-लहसुन का भाव देखकर नींबू निचोड़ रहा जेब
32 मुहर्रम की छुट्टी के चलते आज शेयर बाजार बंद रहा,इक्विटी-डेरिवेटिव और SLB समेत सभी सेगमेंट में नहीं हुआ कारोबार
33 सुप्रीम कोर्ट में सभी 34 जजों के पद भरे,राष्ट्रपति ने दी दो नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी
34 जम्मू-कश्मीर:डोडा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में 4 जवान शहीद,कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी
35 भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा हमारे जवान भुगत रहे,सैनिकों की शहादत पर बोले राहुल गांधी
36 Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा का बड़ा ऐलान:21 हिंदू लड़के-लड़कियों को इस्लाम कबूल करवा कर होगा सामूहिक निकाह
37 दिल्ली में जेपी नड्डा से फिर मिले केशव प्रसाद मौर्य,थोड़ी देर में भूपेंद्र चौधरी भी करेंगे मुलाकात
38 डोडा हमले के बाद बड़े एक्शन की तैयारी,खुद सेना प्रमुख ने संभाला मोर्चा;रक्षा मंत्री ले रहे पल-पल का अपडेट
39 अब PoK पर चीन की नजर? 13000 फीट की ऊंचाई पर बना रहा गुप्त सैन्य अड्डा
40 दिल्ली में नहीं रहा इंडिया गठबंधन,विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस




