:- रागिनी शर्मा !

बीते 31 जुलाई को मोकामा के शकरवार टोला निवासी पप्पू कुमार की 50 वर्षीय पत्नी रानी देवी और 19 वर्षीय पुत्री रश्मि रानी के गुमशुदगी की सूचना मोकामा थाना को प्राप्त हुई थी। थानाध्यक्ष राजनन्दन ने खोजबीन शुरू कर दी, पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू किया लेकिन कोई सुराग नही मिला।
बाद में सूचना मिली कि दोनो ने उसी दिन राजेन्द्र सेतु से छ्लांग लगा दिया था।
इसी सूचना के आलोक में एस डी आर एफ़ और पुलिस ने संयुक्त रूप से गंगा में खोजबीन शुरू किया है।
परन्तु अब तक शव का पता नही चला है, पुलिस ने एस डी आर एफ़ को मुंगेर तक ढूँढने का निर्देश दिया है।
पप्पू कुमार ने हालाँकि किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है पर सूत्रों के अनुसार चार पाँच दिन पहले घर मे विवाद हुआ था, जिससे आहत पत्नी घर से निकल पड़ी, माँ को गुस्से में निकलते देख बेटी भी साथ हो ली।
स्थानीय लोगों की माने तो माँ को छलाँग लगाते देख बेटी ने बचाने का प्रयास किया इसी दौरान वो भी सेतु से नीचे गंगा में गिर पड़ी और इस तरह दोनो गंगा में समा गये।
Byte-: पप्पु कुमार
Byte:- इंस्पेक्टर राजनन्दन (थानाध्यक्ष,मोकामा)