रिपोर्ट – कुमार रवि!
रोहतास में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन! UGC नीति और आरक्षण के विरोध में सड़कों पर उतरे कई संगठन, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी”
खबर रोहतास से है। जहां आज सासाराम में सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के द्वारा यूजीसी नीति एवं एससी एसटी तथा आरक्षण के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी यूजीसी को वापस लेने की मांग किया। सासाराम के बाल विकास मैदान से निकालकर इन लोगों ने रोड मार्च किया तथा पूरे नगर का भ्रमण किया। इन लोगों का कहना है कि जिस प्रकार स्वर्ण समाज की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में सरकार के खिलाफ सवर्ण समाज गोलबंद हो रहा है। बता दे कि इस दौरान राजपूत करणी सेना, रोहतास जिला सवर्ण समाज आदि कई संगठन शामिल हुए। करणी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह जैन ने बताया कि जिस प्रकार बाकीपुर में उन लोगों ने सरकार को अपनी हैसियत दिखाने का काम किया। इस प्रकार अगर सरकार यूजीसी नीति को वापस नहीं लेती है तो लगातार इसका विरोध किया जाएगा।



