लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह, सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री निशांत कुमार हुए शामिल।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आज लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का माहौल शुरू से ही उत्साहपूर्ण रहा। बड़ी संख्या में लव-कुश समाज के लोग, छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

इस सम्मान समारोह में लव-कुश समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की राजनीति और सामाजिक संरचना में लव-कुश समीकरण का हमेशा से विशेष महत्व रहा है। लव यानी कुर्मी और कुश यानी कोइरी-कुशवाहा समुदाय के गठजोड़ ने ही बिहार की सत्ता में कई बार निर्णायक बदलाव किया है।

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, वहीं मंत्री निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं और 7 मई 2026 को स्वास्थ्य मंत्री बने हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि समाज ने हमेशा शिक्षा और मेहनत को प्राथमिकता दी है और युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग बिहार के निर्माण में करना चाहिए। मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि लव-कुश समाज की एकता ही बिहार की ताकत है।

वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी जो स्वयं कोइरी-कुशवाहा समुदाय से आते हैं और मंत्री के रूप में निशांत कुमार जो कुर्मी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, दोनों का एक साथ एक मंच पर आना इस समीकरण के और मजबूत होने का संकेत है।

Join us on: