रिपोर्ट- रवि वर्मा!
मूसलाधार बारिश में पानी-पानी हुआ रोहतास, सासाराम सदर अस्पताल बना झील, मरीजों की बढ़ी परेशानी
सासाराम — मूसलाधार बारिश के कारण सासाराम का सदर अस्पताल झील में तब्दील।*
अस्पताल परिसर में जमा बारिश का पानी।
मरीज तथा स्वास्थ्य कर्मियों को हो रही है परेशानी ।*
बिहार के कई जिलों में मॉनसून की बारिश जारी है. ऐसे में रोहतास का सदर अस्पताल झील में तब्दील हो गया है. मरीजों को खासी परेशानी हो रही है. लोगों में नगर निगम प्रशासन को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है.
रोहतास:बिहार में मानसून की बारिश ने कहर बरपा रखा है. मूसलाधार बारिश से कहीं पुल पुलिया ध्वस्त हो रहें है तो कही कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. ऐसे में जिले के सबसे बड़ा सदर अस्पताल सासाराम की हालत नारकीय हो गई है.सासाराम सदर अस्पताल झील में तब्दील:बारिश के कारण अस्पताल का परिसर झील में तब्दील हो गया है. ऐसे में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. लोग नगर निगम को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं. दरअसल सासाराम में हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी -पानी कर दिया है. शेरशाह की नगरी गन्दे पानी व जलजमाव की समस्या से तार तार हो रही है.”जब भी 2-3 घंटों की बारिश होती है तो पूरा अस्पताल परिसर पानी से लबालब भर जाता है. पानी निकासी की मुक्कमल व्यवस्था नहीं होती है. सोचिये मरीज कैसे आ पाएंगे. आने जाने में महिलाएं, कर्मी स्कूली बच्चे सब परेशान होते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. हर साल की परेशानी है.




