सहयोग शिविर में पहुंचे मंत्री जमा खान लोगों से मिलकर समाधान का दिया भरोसा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री मोo जमा खान जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत मांदे बिगहा पंचायत सरकार भवन एवं काको प्रखंड अंतर्गत पिंजौरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने शिविर में उपस्थित आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस क्रम में उन्होंने कई आवेदकों के आवेदन पत्रों का स्वयं अवलोकन किया तथा शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों को तत्काल सहयोग पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को विभागवार अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिविर प्रभारियों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदक को आवेदन प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आवेदनों की पारदर्शी मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निष्पादन हो सके।*
निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित “सहयोग शिविर” का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन कर आमजनों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा लोक स्वास्थ्य प्रमंडल जहानाबा के उपस्थित अभियंता को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में प्राप्त चापाकल संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के तौर पर तुरंत निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।

Join us on: