समस्तीपुर- ऑटो से आलू की आड़ में गाँजा की ढूलाई,गाँजा समेत तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर जिला में पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन में अपराधकर्मियो के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक-31.05.2026 को दिन के करीब 10:00 बजे कल्याणपुर थाना के दिवा गश्ती पदाधिकारी पु०अ०नि. सुमन कुमार के द्वारा गश्ती के दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लदौरा स्थित ग्रामीण पी०सी०सी० सड़क से बिना नम्बर प्लेट के डाला वाले एक ऑटो पर आलु के बोरी में गाँजा छूपा कर ले जाने के दौरान गाँजा तस्कर सह चालक सुशील कुमार पाल पिता किशनी पाल साकिन बिरसिंहपुर वार्ड नं.05 थाना-कल्याणपुर जिला समस्तीपुर को रंगे हाथ गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिस संदर्भ में कल्याणपुर थाना कांड सं. 185/2026,
धारा-8/20/(B) (ii)(A) NDPC Act दर्ज कर उसे जेल भेजी जा रही है तथा शेष बिन्दुओ पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

01-सुशील कुमार पाल, पिता किशनी पाल सा. बिरसिंहपुर वार्ड नं.05, थाना-कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर। कांड में बरामदगी

  1. एक आलु भरे प्लास्टिक के बोरा में पॉलिथीन में 1.126 कि०ग्रा० गाँजा जैसा पदार्थ ।
  2. बिना नम्बर प्लेट का एक तीन पहिया ऑटो।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/कर्मी

  1. पु०अ०नि० सुमन कुमार, कल्याणपुर थाना।
  2. महिला सि0-787 अमृता कुमारी, कल्याणपुर थाना।
  3. गृह रक्षक 320768 दिलीप कुमार, कल्याणपुर थाना।

Join us on: